Tejaswi BishenTrainer Stories

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शिनी सम्बलपुर उड़ीशा

tej

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शिनी 21 से 22 दिसंबर 2018

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन सम्बलपुर में किया गया था। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शिनी में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शिनी में लगभग 300 से भी अधिक बच्चों नें अपने मडलों के साथ भाग लिया था। आयोजित प्रदर्शिनी में जिसके मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल एवं जिला कलेक्टर महोदय थे। जो की अपने आप में ही अद्भुत था।

प्रयोजन का उद्देश्य

इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य प्रयोजन यह होता है की हम विध्यार्थियों को उनके अधिकतम सीमा तक सोचने के लिए लेकर जाएँ जो की विज्ञान एवं गणित पर आधारित हो, इस तरह के वातावरण को देखना, समझना एवं स्वयं इसका हिस्सा बनना बच्चों में अपनी स्वयं की सोच को विकसित करने एवं क्षमता को बढ़ता है। इस तरह के विज्ञान उत्सव को सामान्य जनता के लिए भी खुला रखा जाता है जिससे लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो सके।

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शिनी में स्टेम लर्निंग की भूमिका

स्टेम लर्निंग इस तरह के प्रदर्शिनी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है, हम इस समय यहाँ पर बच्चों द्वारा बनाए गए मडलों का चलचित्रण [वीडियो] करने के उद्देश्य को लेकर भी शामिल हुए थे। हमने यहाँ पर उपस्थित सभी बच्चों के माडल प्रदर्शन करते हुए चलचित्र लिए जो की हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। हमारा यहाँ आने का प्रमुख उद्देश्य यह भी था की हम हमारे मडलों के द्वारा सभी बच्चों, शिक्षकों एवं लोगों को यह बता सकें की पढ़ाई पुस्तकों से अलग मडलों द्वारा भी अति सुंदर तरीके से संभव है, जिसके लिए हमने एक स्टाल लगाकर प्रयाश किया था की लोग ज्यादा से ज्यादा इसे देख और समझ सकें। हमने अपने मडलों का प्रदर्शन मंच पर भी किया जो सभी को ज्ञानवर्धक एवं मनोरम लगा।इस विज्ञान प्रदर्शिनी में लगे हमारे स्टाल पर लगभग 2000 से भी ज्यादा बच्चों एवं शिक्षकों ने मडलों को जीवित रूप से प्रयोग करके समझा, इनमें से अधिकतरों अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुए हमारे मिनी साइंस सेंटर को अपने विध्यालय में स्थापित की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *